राठ। आर्थिक तंगी के चलते अवसाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नगर के भटियाना मोहल्ला निवासी समाजसेवी परितोष नगायच का कोरोना काल में नवंबर 2019 में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी बड़े पुत्र आकाश नगायच (30) पर थी। आकाश एक समाचार चैनल में स्थानीय प्रतिनिधि थे। रविवार सुबह उन्होंने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि वह कुछ समय से अवसाद का शिकार थे। किसी को अपनी परेशानी का कारण नहीं बताया। अपने पीछे मां सरला नगायच, भाई अनुराग उर्फ अन्नू, पत्नी रीता व दो पुत्रियों आर्या (7) व श्रेया (4) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।