फोटो 03 एचएएमपी 11- मृतक मनीष की फाइल फोटो। परिजन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र में सर्प के डसने के दो अलग-अलग हादसों में युवक और महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के मराठीपुरा कांशीराम कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (30) गुरुवार देर रात घर में सो रहे थे। इसी दाैरान उनके हाथ में सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मलीकुआं चौराहा निवासी गया प्रसाद की पत्नी दुर्जी (50) की भी गुरुवार सुबह चार बजे जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में करहिया गांव निवासी राजू की पत्नी विनीता (50) को भी सांप ने डस लिया। उनका सीएचसी मौदहा में इलाज चल रहा है जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है।