फोटो 02 एचएएमपी 14- मृतक पूजा। स्रोतः परिजन
राठ। मानसिक बीमारी से परेशान युवती ने बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी अशोक अहिरवार ने बताया कि वह सुबह झांसी जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी करीब नौ बजे बेटी पूजा (20) ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जब तक परिजन की नजर पड़ी तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया कि बेटी का मानसिक संतुलन काफी समय से खराब चल रहा था। उसका फरीदाबाद में इलाज कराया जा रहा था। घटना से बड़ा भाई प्रदीप कुमार, सचिन और मां रामढकेली बिलखते रहे। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि परिजन युवती के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।