फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: करवा चौथ का सामान लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Tue, 22 Oct 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। करवा चौथ व्रत के लिए बाइक से सामान खरीदने जा रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। साथ में बैठे चचेरे भाई व साले की हालत नाजुक है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


जलालपुर थाने के पुरैनी गांव पीरी डेरा निवासी राजा प्रजापति ने बताया कि रविवार को भाभी सुखिया करवा चौथ व्रत थीं। शाम छह बजे बड़े भाई जगदीश प्रजापति (30) बाइक से बिवांर निवासी साले नीतीश कुमार (18) व चचेरे भाई श्रीचंद (15) के साथ सरीला कस्बा सामान खरीदने जा रहे थे। तभी ममना पुरैनी नहर के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसमे बाइक चालक जगदीश की मौके पर मौत हो गई। वहीं नीतीश व श्रीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरीला सीएचसी भेजा गया। वहां से श्रीचंद को उरई मेडिकल कॉलेज और नीतीश को कानपुर रेफर कर दिया गया। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते था।
विज्ञापन

उसकी मौत से मां संतोषरानी, पत्नी सुखिया, बेटी सोनम और बेटे सागर का बुरा हाल है। जलालपुर एसओ बृजमोहन ने कहा कि मृतक के पिता धर्म सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें