फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। सड़क पार कर रहे मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक आगरा से हमीरपुर कै कैथी गांव में मजदूरी करने आया था।
विज्ञापन

राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथी गांव में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसमें आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के गढ़सानी नगलाताल निवासी राजबहादुर ने बताया कि उनके छोटे भाई लक्ष्मण (42) अपने साथियों सहित कैंथी गांव में मजदूरी करने आए थे। शनिवार की रात करीब नौ बजे गांव में सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर अवस्था में जब तक सीएचसी लेकर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी राजो देवी, पुत्री सोनू, राजेश, निशा व पुत्र रोहित को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें