फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 25 मतदान केंद्रों की कमान संभालेंगी महिलाएं

विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला अधिकारियों को जानकारी देते एसडीएम मनीष सोनी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा आम चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दो-दो मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को केवल महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से ही संचालित करवाने के भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय से आगे बढ़ते हुए जिला हमीरपुर एक विशेष पहल करने जा रहा है। इसके तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दो के बजाय पांच-पांच मतदान केंद्र महिला अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा ही संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि इसके लिए महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला के इन 25 मतदान कें द्रों पर तैनात होने वाली प्रत्येक टीम में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और दो मतदान अधिकारियों सहित कुल चार महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों को पूर्ण रूप से महिलाओं की टीमों द्वारा संचालित किया जाएगा। जबकि साल 2017 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो महिला संचालित मतदान केंद्रों की व्यवस्था थी। जिला हमीरपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 4,07,578 है। जिनमें 2,00,439 पुरुष मतदाता और 2,07,139 महिला मतदाता हैं। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने पर ही उक्त निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें