फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आश्रम जा रही महिला की कार की टक्कर से मौत

Wed, 08 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। बसवारी- मौदहा मार्ग पर बिवांर थानांतर्गत न्यूरिया गांव के पास मंगलवार सुबह पैदल जा रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। उनकी कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। मुस्करा थाना के इमलिया गांव निवासी सूर्य प्रताप यादव ने बताया कि उनकी मां किशनवती (45) चकदहा गांव स्थित भगत बाबा मंदिर मंगलवार को पैदल पहुंच दर्शन करने जा रहीं थीं। न्यूरिया गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने एक कार ने टक्कर मार दी। इससे वह बेहोश हो गईं। जानकारी होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। वहां दोपहर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कानपुर में ही पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें