फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संदिग्ध हालात में महिला ने खाया जहर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी एक महिला ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। जिसकी हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी खुश्बू (22) की शादी बीते दो मई 2022 को सुमेरपुर के नारायनपुर गांव निवासी शिवपूजन से हुई थी। जिसने बुधवार को संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। जिसे परिजन जिला अस्पताल लाए। वहीं मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। महिला के भाई वीरेंद्र ने बताया कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन को जबरन दूध में धतूरा पीस के पिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते रहे। जिसकी बहन ने सूचना दी थी। बताया कि बहन के एक छह माह की बेटी भी है। वहीं महिला के पति ने बताया कि ससुरालीजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत है। पत्नी ने स्वयं जहर खाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें