पौथिया। विकासखंड सुमेरपुर के कलौलीजार गांव स्थित होरीदाई के पास रास्ता में एक पखवाड़े से पानी बह रहा है। इससे गांव के लोग इस बहते हुए पानी से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीण रामप्रताप सिंह, संतोष, लक्ष्मी, नशीम, राजबहादुर, अरविंद कुमार, रामबाबू, महादेव आदि लोगों ने होरीदाई के पास पुलिया बनाए जाने की मांग की है। प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि पुलिया निर्माण की कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। (संवाद)