राठ। जरिया थाने के परछा गांव में शराब के नशे में गालीगलौज का विरोध करने पर युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। सीएचसी से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज उरई रेफर किया है।
परछा गांव निवासी अमरचंद्र (33) ने बताया शनिवार देर शाम खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे थे। मोहल्ले में रमेश लोधी के घर के बाहर बैठ कर शराब पीते हुए मोहल्ले के लोग गालीगलौज कर रहे थे। उन्होंने गालियां देने का विरोध किया। जिस पर एक आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली बाईं ओर उनकी गर्दन के नीचे लगी। बताया कि एक कोठा गोहानी निवासी विकास को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉ एमपी सिंह ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया।
सीओ सरीला राजेश कमल ने कहा सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास को पकड़ लिया है। वह जिला बदर अपराधी है। जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।