फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में ग्रामीणों ने किया राजस्व विभाग की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। किसान का ट्रैक्टर जब्त कर तहसील ला रहे राजस्व विभाग और बैंक के अधिकारियों पर मंगलवार को ग्रामीणों ने हमलाकर दिया। दोबार गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। अमीन और बैंक के फील्ड आफीसर ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

संग्रह अमीन अजय कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया चिल्ली गांव के जसीराम, धर्मइयां, हलकुट्टा के नाम पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की राठ शाखा का 13 लाख 89 हजार 455 रुपये बकाया है। मंगलवार को अमीन, नायब तहसीलदार व बैंक के अधिकारी बकायेदार किसान का ट्रैक्टर खींच कर तहसील ला रहे थे। आरोप लगाया गांव के बाहर बकायेदार जसीराम, धीरेंद्र कुमार ने पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। अमीन के को जमकर पीटा।
एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने बताया मामला संज्ञान में आया। कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाल विनोद कुमार राय ने बताया मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। जसीराम ने बताया उनके पास कमिश्नरी से वसूली रोकने का आदेश था। राजस्वकर्मी अवहेलना कर जबरन ट्रैक्टर ले गए। आदेश दिखाने पर शाम को ट्रैक्टर वापस देने आए। घर में महिलाएं अकेलीं थीं जिन्होंने पुरुषों को आने पर ट्रैक्टर रखने की बात कही। आरोप लगाया वसूली टीम ने अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें