महोबा। पुरानी रंजिश में ग्रामीण को पीटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना खरेला के धवारी गांव निवासी रमेश खंगार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे वह घर से कुछ दूरी पर लघुशंका कर लौट रहा था तभी पुरानी रंजिश के चलते छोटू, शीलू व दयाशंकर ने रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। बाद में उसे कंटीले झाड़ियों में फेंक दिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।