हमीरपुर। कानपुर नगर के बिधनू थानाक्षेत्र के शिवगंज निवासी अंकित कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर दे रोडवेज कर्मियों पर मारपीट करने व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। बताया कि वह कानपुर से मुख्यालय अपनी इको वैन गाड़ी लेकर मरीज छोड़ने आया था। जहां से वह करीब 4:30 बजे कुरारा की ओर जा रहा था। तभी रोडवेज कर्मियों ने उसे पकड़कर अंदर ले जाकर डंडों से पीटा और पर्स, घड़ी व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग कर सामान दिलाने की मांग की है।
वहीं एआरएम आरके जैन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका कोई जवाब नहीं मिला है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि ऐसी कोई घटना हुई है तो जांचकर कार्यवाही की जाएगी। वहीं मामले की जांच करने के लिए पीटीओ चंदन पांडेय पहुंचेे। पीटीओ ने बताया कि एआरएम का फोन आया था कि इको वाहन रोडवेज के अंदर खड़ी थी। कागज ठीक मिले हैं लेकिन उस वाहन को रोडवेज के अंदर खड़ी करने को लेकर वाहन को सीज कर दिया गया है। उन्हें मौके पर चालक नहीं मिला था। कर्मचारियों के पास चाबी थी।