फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी के न आने से परेशान मजदूर ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरूआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के पंधरी गांव में मायके से पत्नी के न आने से परेशान एक भट्ठा मजदूर ने घर के अंदर मंगलवार को तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पंधरी गांव निवासी दुलीचंद अनुरागी ने बताया कि उसका पुत्र साधू प्रसाद अनुरागी (24) ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। अभी कुछ दिन पहले ही वह भट्ठे से वापस आया था। मौजूदा समय में उसकी पत्नी मायके में थी। पिता ने बताया सोमवार की रात वह खाना खाकर सो गया था। सुबह जब जगे तो वह फंदे में लटका हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंच गया है। घटना की सूचना पाकर उसकी पत्नी भी गांव आ गई है। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें