फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइक समेत खाई में गिरे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली मौदहा क्षेत्र के कपसा गांव के पास रविवार को बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे पानी से भरी खाई में गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


बिवांर निवासी हरिशंकर (22) अपने साथी महेरा गांव निवासी अरविंद कुमार (40) के साथ बाइक से बांदा से अपने गांव बिवांर जा रहे थे। कपसा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने दोनों को बाहर निकालकर 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें