भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के दो विवाहिताओं ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल की निवासी खुशबू ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में कानपुर देहात के मूसानगर थाने की जरसेन निवासी अजय उर्फ मिथुन के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। शादी के बाद से ही पति अजय, सास मुन्नी, जेठ रमेश, सुरेश, महेश, जेठानी कमलेश उर्फ खन्नी, गोल्डी दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करते हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं वार्ड संख्या आठ निवासी सोनी ने बताया कि उसकी शादी जून 2020 में पौथिया निवासी चेतराम के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर धरमदास, सास मुन्नी, जेठ पप्पू, जेठानी दुलारी दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करते हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है।