कुरारा। थाना क्षेत्र के पारा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति अनुरुद्ध अनुरागी और उसके जेठ कारेलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पारा गांव निवासी अनुरुद्ध अनुरागी की पत्नी आरती ने दो अक्तूबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतका के भाई ने पति अनुरुद्ध और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए कुरारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था।