फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मित्रों ने स्कूटी से तयकर डाला लद्दाख का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के एक यू ट्यूबर युवक ने अपने मित्र के साथ स्कूटी से लद्दाख का सफर तय किया है।
विज्ञापन

चांद थोक मोहल्ला निवासी साहिल (21) ने दोस्त साकेत के साथ हिमालय में बसे लद्दाख का सफर स्कूटी से 14 दिन में तय किया। कस्बे से लद्दाख की दूरी आने जाने में 5,400 किमी है। यह दोनों 14 दिन में लद्दाख घूम कर लौट आए हैं। यूट्यूबर साहिल ने बताया कि जाते समय पांच दिन में लद्दाख पहुंच गए थे। वहां रुकने घूमने के बाद 14 दिन में वह वापस कस्बे में आ गए हैं। उन्होंने स्कूटी से हिमालय की 18 हजार से 19 हजार फीट ऊंचाई पर सफर तय किया है। लद्दाख के सफर के फोटो युवाओं ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। युवाओं ने बताया कि हिमालय की चोटी पर पहुंचने पर सेना के जवानों ने उनको स्कूटी से जाने से मना भी किया था। जवानों ने कहा कि रास्ता बहुत खतरनाक है। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और स्कूटी से अपना पूरा सफर तय करके सकुशल वापस घर आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें