फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में कराए दो प्रसव

विज्ञापन
मुस्करा में एंबुलेंस में प्रसव के बाद नवजात शिशु को संभालते एंबुलेंसकर्मी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के मुस्करा व मौदहा क्षेत्र के दो गांवों की गर्भवती का एंबुलेंस में प्रसव हो गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

मुस्करा क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी सीमा (30) को प्रसव पीड़ा होने पर पति बृजलाल 102 एंबुलेंस से सीएचसी ले जा रहे थे। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी शिवकुमार व पायलट मानकेश यादव ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। सीमा ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद मुस्करा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं मौदहा क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी संगीता (26) को उनके पति सुरेश 102 एंबुलेंस से प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में दर्द बढ़ने पर एंबुलेंस के ईएमटी प्रदीप कुमार व पायलट संजय कुमार ने रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया। संगीता ने भी पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि एंबुलेंस में आपात स्थिति के लिए प्रशिक्षित स्टाफ के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें