मौदहा। कस्बा स्थित हजरत शेख बाबा रहमानिया का दो दिवसीय उर्स कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। कांशीराम कालोनी मीरातालाब और चर्च कंपाउंड के निकट स्थित हजरत शेख की मजार पर धूमधाम के साथ उर्स मनाया गया। पहले दिन नमाज फाजिर मजार पर कुरान ख्वानी के बाद दोपहर को लंगर और नमाज के बाद चादरपोशी हुई। चादर मोहल्ला उपरौस से उठकर नातिया कलामों के साथ मजार तक पहुंची। उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल की फातहा के साथ दो दिवसीय उर्स का समापन होगा। उर्स का आयोजन अरशद मुकीम, शादाब हुसैन, बिटटू, हलीम उर्फ साबिर इस्लाम, छोटे बाबू, वाहिद आदि कमेटी के सदस्यों ने किया। (संवाद)