फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डिजिटल वित्तीय साक्षरता पर दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण

Tue, 03 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के लिए डिजिटल वित्तीय साक्षरता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसका लक्ष्य प्रतिनिधियों को डिजिटल लेनदेन, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस से जोड़कर ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना रहा। विशेषज्ञों ने डिजिटल भुगतान, डीबीटी, यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन क्रियान्वयन तथा पंचायत स्तर पर वित्तीय अनुशासन के तरीकों पर भी चर्चा हुई। आयोजक प्राची गुप्ता ने कहा कि डिजिटल माध्यम समय-संसाधन बचाते हैं और भ्रष्टाचार रोकते हैं। ट्रेनर अजीम व जितेन्द्र कुमार ने डिजिटल साक्षरता को जरूरी बताते हुए नियमित अभ्यास पर जोर दिया। कार्यक्रम जिला पंचायत राज संसाधन केंद्र, महोबा की प्राची गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें