फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नलकूप की मोटर फुंकी, कस्बे में पानी का संकट

Mon, 07 Aug 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर कस्बे के जलापूर्ति पर पड़ा है। नगर पंचायत ने टैंकरों से जलापूर्ति देकर लोगों की समस्या का समाधान किया है।
विज्ञापन


कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा में लगे नलकूप की मोटर खराब होने से कस्बे का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। लोगों की समस्या को देखकर चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे सामने आए और नगर पंचायत के टैंकरों से प्रभावित क्षेत्रों में रविवार व सोमवार को जल आपूर्ति कराई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन टैंकर के पानी को घरों की पहली मंजिल में ले जाने में लोगों के पसीने छूट गए। जल संस्थान के अवर अभियंता विश्लेंद्रनाथ ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण रविवार को ओवरहेड टैंक नहीं भर सका था। इस वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सोमवार को सुबह आपूर्ति कराई गई है। रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के नलकूप की मोटर ठीक कराकर शाम से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें