फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी को वीडियो काल कर लगाया फंदा, मौत

Mon, 07 Aug 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मायके में डेढ़ माह से रह रही पत्नी को वीडियो काल कर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने ससुरालियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि बीती रात घर के सभी लोग खा पीकर सोने चले गए। वहीं भाई मुकेश कुमार (26) अपने कमरे में टीवी देख रहा था। बताया कि मुकेश की पत्नी विमलेश डेढ़ महीने से मायके में है। वह मिथलेश से रात करीब 11 बजे वीडियो काल पर बात भी कर रहा था। उससे घर आने के लिए कह रहा था। तभी अचानक ऐसी क्या बात हुई कि भाई ने गले में फंदा लगा लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। मायके से पत्नी ने देवर को मोबाइल फोन कर फंदा लगाने की जानकारी दी। दिनेश ने बताया कि जबतक वह अंदर गए मुकेश की मौत हो चुकी थी।
बताया कि मुकेश प्राइवेट गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। जो दो नौनिहालों रियांश (5) व अयांश डेढ़ साल को छोड़ गया। कोतवाली प्रभारी कृष्ण मोहन पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कहा कि पत्नी से बीच बातचीत होते होते ही युवक ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें