फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यातायात पुलिस को मिलीं दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 06- अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर से दो नई इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये मोटरसाइकिलें आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ओवरस्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इन तेज गति वाली बाइकों से पुलिस प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी कर सकेगी। विशेष रूप से दुर्घटना संभावित स्थानों पर त्वरित गति से पहुंचकर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें