फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नदी-नालों में उफान से चौथे दिन भी ठप रहा 18 गांवों में आवागमन

Thu, 14 Sep 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र की नदी व नालों में फिलहाल जल स्तर घट नहीं रहा है। जिसके चलते चौथे दिन भी बाढ़ से 18 गांवों में आवागमन ठप रहा। वहीं अव्यवस्था के चलते बाढ़ ग्रस्त गांवों में फंसे बीमार लोगों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ।
विज्ञापन

क्षेत्र से होकर गुजरे सिहोर नाला, श्याम नाला के साथ चंद्रावल नदी पर बने रपटों के ऊपर से पानी गुजरने के चलते क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। जल स्तर बढ़ने के चौथे दिन भी लोगों का आवागमन बंद रहा। पढ़ोरी गांव में चंद्रावल नदी पर बने रपटे पर करीब आठ फिट ऊपर पानी बहने से यहां पुलिस की तैनाती की गई है। ताकि कोई जोखिम भरा सफर न कर सके।
बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद रुक रुककर हो रही वर्षा से चंद्रावल नदी व सीहोर व शयाम नाला में जल स्तर बढ़ रहा है। जो चौथे दिन भी घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में डेढ़ दर्जन गांवों में आवागमन के रास्ते बंद है। जिससे सबसे अधिक परेशानी ऐसे मरीजों को हो रही है। मौजूदा में चल रहे वायरल के प्रकोप के चलते लोग पीड़ित है। जिन्हें गांव की दुकानों में मिलने वाली बुखार की दवाई खाकर काम चलना पड़ रहा है। लोगों की इस समस्या से प्रशासन बेखबर है।
विज्ञापन

किसवाही गांव में गुरुवार सुबह चंद्रावल नदी के जबरदस्त जल भराव के चलते नाव बंद कर दी गई। जिससे एक मरीज को ट्रैक्टर से टोला गांव के निकट तक भेजा। वहां से एंबुलेंस है उसे सदर अस्पताल भेजा जा सका। इसी प्रकार हिमौली गांव निवासी बहुरा का रात में पेट फूल गया। जिसे लदार गांव से किसी अनुभवी द्वारा दवा दी गई। जिससे उसे कुछ आराम तो मिला लेकिन शुक्रवार को उसे फिर परेशानी हुई। जिस पर उसे किसी तरह से चक्कर काट कर अस्पताल पहुंचाया गया। किसवाही गांव की कुछ छात्राओं की शुक्रवार को सुमेरपुर में परीक्षाएं थी । जो बड़ी नाव से यात्रा कर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें