सुमेरपुर कस्बे की एक फैक्टरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजली के खंभे लादकर परसेढा थाना चांदपुर जिला फतेहपुर निवासी रामनाथ पंडित, छोटेलाल और चालक स्वादीलाल निषाद परसेढा जा रहे थे। तभी सुमेरपुर व नरायनपुर के मध्य सौंखर मोड़ के पास ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो जाने से रामनाथ व स्वादीलाल की खंभों के नीचे दब जाने से मौत हो गई।
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर के फैक्ट्री एरिया से बिजली के खंभे लादकर फतेहपुर जनपद के परसेढा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टेयरिंग फेल हो जाने से हाईवे पर सौंखर मोड़ के पास खाई में जाकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबे मृतकों को निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा है।
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे की एक फैक्टरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजली के खंभे लादकर परसेढा थाना चांदपुर जिला फतेहपुर निवासी रामनाथ पंडित (60), छोटेलाल खंगार (35) और ट्रैक्टर चालक स्वादीलाल निषाद (35) के साथ परसेढा जा रहे थे। तभी सुमेरपुर व नरायनपुर के मध्य सौंखर मोड़ के पास ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो जाने से रामनाथ व स्वादीलाल खंभों के नीचे दब गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार छोटेलाल खंगार (35) गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर मृतकों को निकालकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।