कुरारा। थानाक्षेत्र के उमराहट गांव के मजरे में सिपाही को बंधक बनाकर मरणासन्न करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। बीते दो दिसंबर को मारपीट मामले की जांच करने गए सिपाही के साथ गांव के लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने 19 नामजद से अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब तक पुलिस 20 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव निवासी तीन आरोपी योगेश उर्फ दुर्गेश, रानू उर्फ कुसमा व गीता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा जेल भेजा गया है। (संवाद)