फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मिसब्रांड कीटनाशक बेंचने वाले तीन दुकानदारों पर जुर्माना

Wed, 19 Mar 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मिसब्रांड कीटनाशक बेंचने वाले तीन दुकानदारों पर विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेष कुमार ने बताया कि बीते आठ मार्च को आयोजित लोक अदालत में तीन कीटनाशक बेंचने वाले दुकानदारों को दंडित किया गया है। बताया कि इनमें शामिल महेंद्र बीज भंडार राठ, रविंद्र तोमर वीवा काॅप साइंस इंडिया मलिकपुर रोड ग्राम घतौरी जिला सोनीपत हरियाणा, आपूर्तिकर्ता फर्म मैसर्स सलीम बीज भंडार कोट बाजार राठ पर 13-13 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। पिछली लोक अदालत में 3,01,000 रुपये जनपद में मिसब्रांड कीटनाशक रसायनों के विक्रय करने वाले विक्रेताओं व निर्माता कंपनियों पर लगाया गया था। उन्होंने किसानों को कीटनाशक रसायन खरीदते समय कैश मैमो अवश्य प्राप्त करने की सलाह दी। वहीं बताया कि कीट, रोग, व्याधि के नियंत्रण के लिए व्हाट्सअप नंबर 9452247111, 9452257111 के माध्यम से 48 घंटे के भीतर घर बैठे ही समाधान प्राप्त कर सकते है। जबकि भारत सरकार के मोबाइल एप-एनपीएसएस (नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम) से भी मौके पर ही कीट व रोग की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें