फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चौरा देवी मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौड़ा देवी मोहल्ला स्थित मोड़ पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में टिकरौली गांव निवासी रोहित (24) व अभय (22) शामिल हैं, जो बजाज एजेंसी में कार्यरत हैं। दोनों अपना दैनिक कार्य समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिग्गी मोहल्ला निवासी शिशिर (23) की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें