फोटो 31 एचएएमपी 16- राठ में सराफा व्यापारियों को आश्वासन देते सीओ राजीव प्रताप सिंह। संवाद
राठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सराफा संघ की बैठक रविवार शाम हुई। इसमें व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। सराफा व स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के आवास पर यह बैठक आयोजित हुई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने इसकी अध्यक्षता की। सराफा व्यापारियों ने बाहरी जनपदों की पुलिस द्वारा प्रतिष्ठानों पर उत्पीड़न की समस्या बताई। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि बिना जांच कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहर की पुलिस को पहले स्थानीय थाने में सूचना देनी होगी। इसके बाद ही वे किसी व्यापारी की दुकान पर पहुंचेंगे। बैठक में कोतवाल अनूप सिंह सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।