फोटो 04 एचएएमपी 04- मृतक साजिद की फाइल फोटो। परिजन
मौदहा। कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले में युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
सिंचाई विभाग कॉलोनी के पीछे स्थित नई बस्ती निवासी मजीद उर्फ लाला फद्दी के बेटे साजिद (18) ने बुधवार देर रात घर में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। गुरुवार सुबह परिजन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मजीद ने बताया कि साजिद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।