मौदहा/ भरुआ सुमेरपुर। दवा लेने जा रहे बाइक सवार फेरी दुकानदार को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीजार गांव निवासी मइयादीन प्रजापति (35) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। इधर एक वर्ष से गांव आ गया था और सुमेरपुर कस्बे में किराये का मकान लेकर गुटका पान आदि की फेरी लगाकर दुकानदारी कर रहा था। पत्नी विनीता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसे कुत्ते ने काट लिया था। उसने एंटीरैबीज के इंजेक्शन लगवाए थे, इसके बावजूद लोगों के कहने पर वह रविवार को क्षेत्र के कुनहेटा गांव बाइक से दूसरी जगह दवा लेने जा रहे थे। तभी राठ तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। पहिया उसके सिर पर चढ़ता हुआ निकल गया। हेलमेट चकनाचूर हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद पत्नी विनीता, पुत्र व्योम व शिवम का रो रोकर बुरा हाल है।