फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डिप्टी सीएम को बताई जिला अस्पताल की हकीकत

Thu, 05 Feb 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 04- एचएएमपी 21- लखनऊ में डिप्टी सीएम से मुलाकात करते भाजपा नेता। स्वयं
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मंगलवार को लखनऊ स्थित आवास पर भेंट के दौरान हमीरपुर जिला अस्पताल की खराब स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शहर के रमेड़ी निवासी भाजपा नेता राजीव शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल अब पूर्ण रूप से रेफर सेंटर बन चुका है। यहां मामूली चोट लगने पर भी मरीजों को तत्काल कानपुर भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सर्जन डॉक्टरों की कमी है, अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बढ़ते सुसाइड मामलों का जिक्र करते हुए बताया कि यहां मनोवैज्ञानिक डॉक्टर भी नहीं हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिला अस्पताल में आईसीयू बनाया गया है, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण यह अभी शुरू नहीं हो सका। नतीजतन, गंभीर मरीजों को कानपुर भेजना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें