फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान शोभा यात्रा के साथ जल विहार मेले का समापन

Thu, 15 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में शोभा यात्रा के दौरान राधा कृष्ण की नयनाभिराम झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेला जल विहार के समापन के बाद मंगलवार की रात कस्बे में विमान शोभायात्रा निकाली गई। करीब एक दर्जन से अधिक मंदिरों के विमान यात्रा में शामिल हुए। बुधवार की सुबह ब्रह्मबेला में रामलीला मैदान में भगवान को जल विहार कराया गया। मंगलवार की रात कस्बे के जलविहार मंदिर, बडा मंदिर, रोहनिया मंदिर, चौपरा मंदिर, सागर तालाब मंदिर, रविदास, बिहारी जी, नामदेव समाज, सोनी समाज, चतुर्भुज मंदिर, कोरी समाज मंदिरों के विमानों पर देव प्रतिमाएं सज धज कर बडे़ मंदिर पहुंचीं। विमान शोभायात्रा कस्बे के दीवानपुरा, बुधौलियाना, भटियाना, खुशीपुरा आदि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। आस्थावानों ने जगह-जगह विमानों में विराजमान देव प्रतिमाओं की आरती उतारी। आस्थावानों ने कहारों के कंधे पर रखे विमानों के नीचे से गुजर भगवान का आर्शीवाद लिया। यात्रा में डीजे की धुनों पर घोडे़, स्वांग तमाशे और युवक थिरकते हुए चल रहे थे। बुधवार की तड़के रामलीला मैदान के पास देव प्रतिमाओं को जल विहार कराया गया। शोभा यात्रा में केजी अग्रवाल, रमेश चंद्र सर्राफ, रामनरेश गुप्ता, मनोज सोनी, नीरज अग्रवाल, पंकज सोनी, प्रदीप सोनी, काशी प्रसाद गुप्ता, राकेश मिश्रा, संजय अग्रवाल, श्रीप्रकाश बुधौलिया, प्रमोद बजाज, अनिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजू, सोनू, राकेश मिश्रा, प्रदीप सोनी, शिवशरण सोनी, जगदीश चंचौदिया, पुरूषोत्तम बुधौलिया आदि सैकड़ों लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें