फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गाली देने से मना करने पर वृद्धा को मारी कुल्हाड़ी

Mon, 28 Aug 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में अकारण गाली गलौज करने से मना करना एक वृद्धा को भारी पड़ गया। गाली देने से मना करने पर भड़के पिता-पुत्र ने वृद्धा को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने वृद्धा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पीड़िता के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि घर के सामने रहने वाला बिंदा अपने पिता कामता के साथ उसकी मां अनुसुइया को अकारण गाली गलौज कर रहा था। जब मां ने गाली देने का विरोध किया। तब दोनों ने मां के चेहरे पर कुल्हाड़ी मारकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुत्र ने तहरीर देकर पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी भूमिगत हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें