फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नई सरकार ने ली शपथ, लोगों में जगी विकास की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सात नगर निकायों में शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों के समर्थकों में खासा उत्साह दिखा। हमीरपुर नगर पालिका में जिलाधिकारी डाॅ.चंद्रभूषण ने, मौदहा में एसडीएम मौदहा, राठ में एसडीएम राठ, नगर पंचायत सरीला में एसडीएम सरीला व गोहांड व कुरारा में अतिरिक्त एसडीएम, सुमेरपुर में एसडीएम सदर ने शपथ दिलाई। नई सरकार बनने के बाद लोगों में विकास की आस जगी है। नगर पालिका परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित 25 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका स्थित आंबेडकर पार्क में संपंन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश मनोहर लाल पंथ रहे। नगरपालिका हमीरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप निषाद व सभी सदस्यों को जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता, सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, अध्यक्ष जिला पंचायत जयंती राजपूत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, अन्य संबंधित अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे। शपथ ग्रहण होने के बाद सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर भी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

इसी प्रकार मौदहा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ को एसडीएम मौदहा राजेश मिश्रा, राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया को एसडीएम राठ पवन प्रकाश पाठक, कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर को अतिरिक्त एसडीएम खालिद अंजुम, सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे उर्फ धीरू को एसडीएम सदर राजेश चंद्र, गोहांड नगर पंचायत की अध्यक्ष अनीता को अतिरिक्त एसडीएम सुरेंद्र यादव, सरीला नगर पंचायत के अध्यक्ष पवन कुमार को एसडीएम सरीला सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रामलीला मैदान में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया व सभासदों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रभारी मंत्री मनोहर लाल रहे।
विज्ञापन


सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने दिवंगत पूर्व सांसद व पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया को याद किया। विधायक मनीषा अनुरागी ने नगर के विकास में हरसंभव सहयोग करने का वादा किया। अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया उर्फ बब्लू महाराज ने कहा कि समस्त नगरवासियों के सहयोग व आशीर्वाद से उन्हें नगर की सेवा करने का दोबारा अवसर मिला है। सभासदों की टीम के साथ नगर के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, महोबा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चौरसिया, दीपेंद्र बुधौलिया, सपन अग्रवाल, अतुल मिश्रा, उपेंद्र द्विवेदी, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. विवेक नगायच ने किया। सरीला संवाद केे अनुसार नगर के कारसदेव बाबा के स्थान पर नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम एसपी विश्वकर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन अनुरागी व 10 सभासदों को शपथ दिलाई। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा ट्रिपल इंजन सरकार से नगर में विकास कार्य होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकि/शोर गुप्ता ने भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। कहा किसान फसल बीमा अवश्य कराएं जिससे दैवीय आपदा के समय राहत मिल सके। समारोह में प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक मनीषा अनुरागी ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास शिवहरे, ब्लाक प्रमुख अरविन्द मुखिया, मंडल अध्यक्ष अरुण राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें