फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुर में दबिश देने गई पुलिस पर बदमाश ने की फायरिंग, दरोगा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव में करीब छह दिन पूर्व तमंचा लहराकर वीडियो वायरल करने वाले अपराधी ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पतारा चौकी इंचार्ज घायल हो गए। चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर किया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पतारा गांव निवासी शंभू कुशवाहा का तमंचा लहराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच करने के लिए कुरारा थाने के पतारा गांव स्थित चौकी इंचार्ज सुरेंद्र यादव (40) अपने छह हमराहियों के साथ रविवार देर शाम करीब 8 बजे दबिश देने गए थे। तभी झाड़ियों में छुपे शंभू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली चौकी इंचार्ज के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद शंभू मौके से भाग निकला। देर रात तक एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, सहित चार थानों की पुलिस ने गांव को घेर कर कांबिंग करने में जुटी थी। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि अपराधी की तलाश में पहले भी गांव में दबिश दी गई थी लेकिन वह नहीं मिला था। रविवार देर शाम सूचना मिली की वह अपने गांव के पास ही छुपा है, जिसके बाद पतारा चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ दबिश देने पहुंचे थे। जहां शंभू ने उन पर गोली चला दी।

पतारा गांव निवासी केके कुशवाहा ने कुरारा थाने में शिकायत की थी कि उससे व उसकी पत्नी के भाई के साथ गांव निवासी शंभू कुशवाहा ने मारपीट कर धमकाया है।
जिले का पतारा गांव दबंगई को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। गांव का तीन दशक का इतिहास देखा जाए तो कई बार पुलिस पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमले किए गए हैं। वहीं वर्चस्व को लेकर आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश का कहना है कि एक्सरे की जांच के बाद पाया गया कि दरोगा सुरेंद यादव के हाथ की हड्डी के अंदर गोली फंसी हुई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें