फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः सिटी फारेस्ट के आरोपियों के घर पर ढहाए गए

विज्ञापन
शहर के गौरादेवी मोहल्ले में आरोपियों के अवैध निर्माण हटवाते सीओ रविप्रकाश व ईओ अनुपम शुक्ला। सं? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी फारेस्ट में युवती के साथ हुई छेड़खानी, मारपीट कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों में बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि शहर के सिटी फारेस्ट पार्क के पास जंगल में प्रेमी युगल को पीटकर युवती से जोर जबरदस्ती करने का 17 अगस्त को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। तब पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर छह लोगों को गिरफ्तार कर गैंगस्टर व आईटी एक्ट के तहत जेल भेजा था। इसके बाद आरोपियों की चल-अचल संपत्ति का सर्वे जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने किया था।
इसमें छह आरोपियों कन्हैया शर्मा, फजल, दानिश, बाबा जान, लखन खंगार व अरविंद उर्फ कमल निषाद के मकान सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण की श्रेणी में पाया गए थे। इसी के तहत आरोपियों की अचल संपत्ति पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका टीम द्वारा बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। संपत्ति के कुर्क करने की प्रक्रिया भी चल रही है। इस दौरान सदर सीओ रवि प्रकाश सिंह, ईओ अनुपम शुक्ला, कोतवाल दुर्ग विजय सिंह सहित नगर पालिका टीम मौजूद रही।

शहर के गौरादेवी नई बस्ती मोहल्ले में आरोपी के घर में अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी मशीन। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें