फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में पांच टीमें भिड़ी, फाइनल मुकाबला आज होगा

Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हमीरपुर
विज्ञापन
स्टेडियम में किक्रेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय स्तरीय बालक किक्रेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवभूषण सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। पहला मैच सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व गायत्री विद्या मंदिर सुमेरपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गायत्री विद्या मंदिर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच श्रीविद्या मंदिर व राजाराम इंटर कालेज झलोखर के बीच हुआ। जिसमें श्रीविद्या मंदिर की टीम 41 रनों से विजयी रही। श्रीविद्यामंदिर के छात्र सादाब बेग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में जीतेंद्र सचान, शेर बहादुर यादव, विवेक द्विवेदी, आशीष सिंह ने अहम भूमिका निभाई। श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार सचान ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें