राठ। सैदपुर गांव में सोमवार को बुंदेलखंडी गीत के साथ फिल्म दोषी कौन का मुहूर्त हुआ। एसआर फिल्मस राठ के बैनर तले बनने वाली यह तीसरी फिल्म है।
फिल्म के निर्देशक शाहिद जाफरी ने बताया कि यह फिल्म रिश्वतखोरी पर आधारित है। फिल्म में उनके स्वरचित दो गीत हैं। बताया कि बुंदेलखंड में फिल्म जगत की संभावनाओं व यहां के कलाकारों को मंच देने का काम कर रहे हैं। एसआर फिल्म के प्रोडक्शन में फीचर फिल्म नागराज- 2 रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में फरहा खान, धीरेंद्र राजपूत, जोया खान अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरेंगीं। मुंबई से आए फिल्म के लेखक नफीस बुंदेला भी मौजूद रहे।