फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गहरौली में दूर नहीं हो रहा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। गांव की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कभी जल संस्थान तो कभी बिजली विभाग की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल योजना के माध्यम से मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के गहरौली गांव में जल आपूर्ति होती है। यह कागजों में तो ठीक है लेकिन हकीकत में ग्रामीणों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। हालात यह है कि कभी कभी बिजली की वजह से पेयजल सप्लाई नहीं होती तो कभी जल संस्थान के उपकरण की खराबी बाधा बन जाती है। इसी सप्ताह में दूसरी बार पानी संकट खड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। ऑपरेटर मुन्नालाल ने बतया कि बुधवार को केवल दो फेस बिजली मिली, जिस वजह से पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें