रामपुर में सोमवार को जिला अस्पताल में एक बेड पर भर्ती दो-दो मरीज।
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र में वायरल बुखार के फैलने से लोगों में हड़कंप है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की लाइन लगी हुई है। वायरल बुखार की चपेट में आने से लोग तड़प रहे हैं। बुधवार को जरिया थाने के करियारी गांव में एक मासूम की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। गौरतलब है कि मौसम के बदलने से वायरल बीमारियां फैली हुईं हैं। सरकारी और निजी अस्पताल बुखार के मरीजों से भरे पडे हुए हैं। जरिया थाने के करियारी गांव निवासी खूब चंद्र की तीन वर्षीया पुत्री मुक्ता देवी पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। पर उसे आराम नहीं मिला। बुधवार की शाम मासूम की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचे। जहां मासूम ने दम तोड़ दिया।