फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने विकास के लिए 10 लाख दिए

Sun, 08 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, (नादौन) हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। राज्यसभा सांसद विमला कश्यप ने नादौन विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए भाजपा मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, महासचिव हरदयाल सिंह, पवन शर्मा, हुकम सिंह बैंस, ओंकार शर्मा, रमणीक परमार, सुरेंद्र छिंदा, विनोद पठानिया ने राज्य सभा संासद विमला कश्यप का आभार जताया है। मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह ने बताया कि सांसद विमला कश्यप ने आईटीआई रैल से अपर कंडरोला जटुआ पलासी कंडरोला के कार्य को 2 लाख, महिला मंडल भवन रोपा के भवन निर्माण के लिए एक लाख, सरस्वती महिला मंडल प्लासी तुवयानी जटुआ के भन निर्माण के लिए 1.5 लाख, फस्टे पंचायत के महिला मंडल डडलू मंडू के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 1.5 लाख, युवक मंडल हटली के भवन निमार्ण के लिए 1.5 लाख, महिला मंडल हथोल की मरम्मत के लिए 1.5 लाख तथा महिला मंडल किटपल के भवन की सुरक्षा एवं भूमि विकास करने के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें