फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए किशोर की पानी में डूबकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव में साथियों के साथ तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

टिकरी निवासी परशुराम यादव का 14 वर्षीय पुत्र संदीप गांव के जूनियर स्कूल के कक्षा आठ में पढ़ता था। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त रामरतन, भारत व बउआ के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय संदीप गहरे पानी में चला गया। कुछ देर के बाद जब संदीप नहीं दिखाई दिया तब साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग न मिलने पर घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तालाब में करीब एक घंटे तलाश के बाद किशोर को ढूंढ सके। आनन फानन में उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदीप दो बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। पिता के पास तीन बीघा खेती है और दूसरों की खेती बटाई पर लेकर परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें