फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेलते समय गिल्ली लगने से किशोर की मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। साथियों के साथ गिल्ली डंडा खेलते समय गिल्ली लगने से किशोर की मौत हो गई। कस्बा निवासी फैजान(16) पुत्र नजीर अपने साथियों के साथ मंगलवार शाम छह बजे मैदान में गिल्ली डंडा खेल रहा था। खेलते समय गिल्ली उसके सिर पर लग गई। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर गया। सूचना पर पहुंचे उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मोहल्लेवासियों की सीएचसी में भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की मां तरन्नुम ने बताया की लड़कों के साथ गिल्ली डंडा खेलने के लिए गया था और तभी घटना हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि गिल्ली डंडा खेलते समय गिल्ली लगने से किशोर की मौत हो गई। परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें