फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 31 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक

Tue, 30 Jul 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को नगर के ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज में शिक्षक इकाई की एक बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 31 जुलाई को शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. सरजू नारायन ने कहा कि शिक्षकों के विभिन्न मांगों के क्रम में शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग है। इसके अलावा पीएचडी धारक शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने एवं अन्य शिक्षकों की मांगों के समर्थन में प्रादेशिक संगठन फुफुक्टा एवं विश्वविद्यालय संगठन बूटा को समर्थन दिया गया है।
बताया कि 31 जुलाई को विभिन्न मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया। ताकि शिक्षक उच्च शिक्षा निदेशालय, इलाहाबाद जाकर सामूहिक धरने में सम्मिलित हो सकें। इस दौरान महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. एस जी राजपूत, संयुक्त मंत्री डॉ. दीपक सिंह, बूटा प्रतिनिधि डॉ. दुर्गेश सिंह पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें