फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन हाजिरी का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरु हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। कहा कि कई विद्यालयों में टैबलेट तक नहीं पहुंचे हैं। साथ ही आधी-अधूरी व्यवस्था के साथ ऑनलाइन हाजिरी की प्रक्रिया थोपी जा रही है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताया। संघ के जिला संयोजक ओमप्रकाश दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी संभव नहीं है। कई विद्यालयों में अभी तक टैबलेट नहीं बंटे हैं। इसके बाद भी डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। बताया कि संगठन ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजकर व्यवस्था को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक राजीव तिवारी ने बताया कि पांच मार्च तक ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि जिन विद्यालयों को टैबलेट दिए गए, उसमें से कई को सिम कार्ड भी नहीं दिए गए और न ही डाटा की कोई व्यवस्था की गई। जिससे ऑनलाइन हाजिरी संभव नहीं है।
कहा कि 11 मार्च को बीएसए कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। ब्लॉक कबरई अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, चरखारी के पंकज बिंदुआ, जैतपुर के मनीष शुक्ला, ब्लाॅक पनवाड़ी अध्यक्ष सुनील कौशिक ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी का जोरदार तरीके से विरोध किया जाएगा। महाेबकंठ संवाद के अनुसार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 18 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोबा। ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को एक मार्च से लागू किया गया है। सुबह विद्यालय में शिक्षकों को 7.45 बजे तक ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करानी होगी। दोपहर को 2.15 बजे से लेकर 2.30 मिनट तक दोबारा ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 8.45 से नौ बजे तक और दोपहर को 3.15 से 3.30 बजे तक ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करानी होगी। बाद में चेहरे के जरिए हाजिरी की भी विभाग ने तैयारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें