फोटो 11 एचएएमपी 37- फेयरवेल पार्टी में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
हमीरपुर। कुछेछा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल व गुडलक पार्टी हर्षोल्लास से आयोजित हुई। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर की यादें संजोने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रस्तुतियां व कविता पाठ से अपनी कला का लोहा मनवाया, जिसने शिक्षकों व अतिथियों को भावुक कर दिया।प्रिंसिपल डॉ. दिव्या बाजपेई ने कक्षा 12 के छात्रों को विदाई देते हुए कहा कि ये विद्यालय की शान हैं और जीवन के हर क्षेत्र में इसका नाम रौशन करेंगे। उन्होंने परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आत्मविश्वास व ईमानदारी से आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंत में शिक्षकों ने छात्रों को आशीर्वाद दिया।