हमीरपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। बताया कि इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। गर्मी के चलते नन्हें मुन्ने बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। बताया कि बीते दिनों आए आंधी तूफान के चलते जनपद की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिसको ठीक होने में काफी समय लग सकता है।ऐसे में बच्चों को ज्यादा देर तक क्लास रूम में बिना विद्युत पंखो के रोकना उनके स्वास्थ पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। तेज गर्मी के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने और पढ़ाई के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का समय बदलना आवश्यक है। उन्होंने प्रातः 7.30 से 11.30 तक विद्यालयों का समय करने की मांग की है। इस मौके पर संतराम वर्मा,अमित कुमार त्रिपाठी, अरविन्द सिंह यादव, रमाशंकर,रामप्रकाश, अंबरीश कुमार उपस्थित रहें। संवाद