बिवांर। थानाक्षेत्र के मुटनी की प्राथमिक स्कूल की बच्चियों ने 20 अगस्त को स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लीलता का आरोप लगाया था।
अभिभावकों ने थाना बिवांर में शिकायत की थी। खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आरोपी शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार प्रजापति निवासी ग्राम खंडेह, मौदहा को निलंबित कर दिया गया था। बिवांर थाना में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी शिक्षक कि स्थानीय पुलिस ने निवादा गांव से खिरवा तिराहे टावर के पास गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।